फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ओपीडी के बाहर खड़े वाहन मरीजों के लिए बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक के बाहर खड़ी की जा रही गाड़ियां मरीजों के लिए मुसीबत बनती जा रही हैं। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और एमआरआई सहित सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीजों को व्हील चेयर या स्ट्रेचर के जरिये ले जाना मुश्किल हो रहा है।
वाहन खड़े होने से वहां पैदल चलने के लिए भी रास्ता बड़ी मुश्किल के साथ बचता है। ऐसे में मरीजों के स्ट्रेचर और व्हील चेयर वहां से ले जाना काफी मुश्किल हो रहा है। तीमारदारों को मरीज व्हील चेयर के साथ उठाकर वहां से लेकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदारों रोशन कुमार, हंसराज, कमल कुमार, चैन सिंह और रवि कुमार ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक में रोजाना सैकड़ों मरीज स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए तीमारदारों के साथ पहुंचते हैं। इसके अलावा एक्सरे, अल्ट्रासांउड, एमआरआई और सीटी स्कैन भी इसी ब्लॉक में किए जाते हैं। ऐसे में उपचाराधीन मरीजों या दुर्घटना में घायल मरीजों को स्ट्रेचर व्हील चेयर के जरिये ब्लॉक तक लाया जाता है लेकिन,बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी रहने से काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाए।
कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि रास्ते से खड़े किए गए वाहनों को हटाने की उचित व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें