फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़कों पर खड़े वाहन बने राह का रोड़ा, उठाई कार्रवाई की मांग

Fri, 27 Nov 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नया बस अड्डा, भद्रम, करियां और चौंतड़ा क्षेत्र में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

चालकों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, संकरे रास्तों से बड़े वाहन निकालना हो रहा मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के नए बस अड्डे, भद्रम, करियां और चौंतड़ा में सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग से यातायात प्रभावित हो रहा है। यहां खड़े वाहन रास्ते की चौड़ाई कम कर रहे हैं, जिससे खासकर बड़े वाहनों को निकालने में चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

समस्या को लेकर ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष मनोज टंडन, कैलाश चंद और रोशन लाल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई है।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार, संकरे मार्गों से एक साथ वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। इससे जाम लगने के साथ चालकों के बीच कहासुनी की नौबत भी आ जाती है। उन्होंने इन स्थानों पर सड़क हादसों की आशंका जताते हुए कहा कि अव्यवस्थित पार्किंग आम लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। संघ ने प्रशासन से सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई करने और संबंधित स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें