चंबा। जिले में गाड़ियों की पासिंग और निरीक्षण के लिए परिवहन विभाग चंबा ने सितंबर माह का शेड्यूल निर्धारित कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि चंबा में 2 सितंबर, 9 सितंबर, 16 सितंबर, 23 और 30 सितंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी। वहीं, 8 सितंबर को बनीखेत और 15 सितंबर को चुवाड़ी में वाहनों की पासिंग होगी।
वाहनों की पासिंग और निरीक्षण का कार्य मोटर वाहन निरीक्षक चंबा अनुराग धीमान करेंगे। वाहनों की पासिंग और निरीक्षण का समय दोपहर तीन बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि उक्त शेड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है।
इसलिए पासिंग करवाने के लिए आने से पूर्व आरटीओ कार्यालय चंबा में संपर्क करें। गाड़ियों की पासिंग और निरीक्षण के समय कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए भारत सरकार की जारी अधिसूचना और आदेशों की कड़ाई से पालना करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी जरूरी है।