फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आज होने वाले वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट रद्द

Thu, 27 Aug 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। सरकार की ओर से 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के चलते उपमंडल में निर्धारित वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट रद्द कर दिए गए हैं। इससे 28 अगस्त को टेस्ट के लिए निर्धारित आवेदकों को अब नई तिथि का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण-सह-उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि 28 अगस्त को होने वाले वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट अब आगामी माह में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित आवेदकों से अपील की है कि वे नई तिथि और टेस्ट कार्यक्रम की जानकारी के लिए विभाग की ओर से जारी सूचना पर नजर रखें। नई तारीख की जानकारी मिलने के बाद ही आवेदक निर्धारित समय पर टेस्ट के लिए पहुंचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें