फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगली जानवर को बचाते हाईवे पर पलटा वाहन, चार श्रद्धालु घायल

Sat, 29 Aug 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएआई की एंबुलेंस से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के लिए बिलासपुर से भरमौर जा रहा श्रद्धालुओं से भरा वाहन शनिवार को चेहली के पास हादसे का शिकार हो गया। हाईवे पर अचानक जंगली जानवर आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद विंगर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 14 श्रद्धालुओं में से चार को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चारों घायलों की जांच और उपचार किया। हालत सामान्य होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बिलासपुर से 14 श्रद्धालु विंगर में सवार होकर मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। चेहली के पास अचानक सड़क पर जंगली जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मणिमहेश यात्रा के दौरान हाईवे पर बढ़ती वाहनों की आवाजाही को देखते हुए चालकों से सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें