फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चकोली में लोहे के एंगल से लदी गाड़ी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल के चकोली में शनिवार को लोहे के एंगल से लदी गाड़ी लिंक सड़क पर चढ़ाते समय अचानक पलट गई। हादसे में चालक करन पुत्र देवराज, निवासी गांव घोलटी, चंबा बाल-बाल बच गया। उसे किसी तरह की चोट नहीं आई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गाड़ी में लोहे के एंगल लदे हुए थे। लिंक सड़क पर चढ़ाते समय अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गाड़ी के सड़क पर पलटने से कुछ समय के लिए दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लग गया।
हादसे की सूचना मिलते ही किहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ सड़क पर प्रभावित यातायात को सुचारू करवाया। हादसे में चालक के सुरक्षित बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें