फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सब्जियों के दस रूपये से लेकर बीस रूपये तक कम हुए दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी में शुक्रवार को सब्जियों के दाम तय किए गए।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सब्जी विक्रेताओं की मनमानी रोकने के लिए कम से कम और अधिक से अधिक मूल्य निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुरूप ही सब्जी विक्रेता सब्जी बेच सकेंगे। प्रशासन ने दुकान में रेट लिस्ट लगाना भी अनिवार्य कर दी है। पूर्व में निर्धारित दामों के मुताबिक दस से बीस रुपये तक की कटौती सब्जियों के दामों में हुई है। प्रशासन की ओर से तय किए गए नए दामों के मुताबिक आलू 25 से 27 प्रति किलो, प्याज 27 से 37, करेला 62 से 68, घीया 35 से 37, बंदगोभी 12 से 15, शिमला मिर्च 56 से 62, गाजर 25 से 27, फूलगोभी 22 से 25, धनिया 31 से 37, खीरा 22 से 25, फ्रॉसबीन 43 से 50, भिंडी 56 से 62, टमाटर तीस से 32, पालक 20 से 22 रुपये प्रतिकिलो तय किए गए हैं। एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने सख्त हिदायत दी है कि अगर भविष्य में सब्जी विक्रेता बिना रेट लिस्ट और मनमाने दाम वसूलते हुए पाए जाते हैं तो उनकी दुकान सीज कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

अभी भी कुछेक दुकानों में नहीं लगी सूची
जिला प्रशासन की ओर से सब्जी विक्रेताओं की मनमानी पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को औचक निरीक्षण किया था और छह दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए थे। बावजूद इसके अभी भी कुछेक दुकानदार बिना रेट लिस्ट सब्जी बेच रहे हैं। ऐसे में लोगों को चूना लग रहा है। राकेश कुुमार, सुरेंद्र सिंह और पंकज कुमार का कहना है कि सब्जी के दामों में प्रशासन निरंतर बदलाव कर रहा है। लेकिन, अधिकतर दुकानदार प्रशासन की सूची को ध्यान में रखकर दाम नहीं वसूल रहे हैं। साथ ही रेट लिस्ट लगाने में भी गुरेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें