फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खच्चरों के सहारे पहुंच रहीं सब्जियां और सामान

Fri, 02 Jan 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी पंचायत के छह गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। हालात ऐसे हैं कि इन गांवों में आज भी खच्चरों के माध्यम से सब्जियों और जरूरी सामान की ढुलाई की जा रही है। सड़क न होने के कारण मुड़ाह, सुखड़ा, शलियूंड, कैमली, कमलेढ़ सहित अन्य गांवों की करीब 2500 आबादी को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए करीब पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क सुविधा न होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। बच्चों के लिए रोज स्कूल तक पैदल आना-जाना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में मरीजों को खाट के सहारे ले जाना पड़ता है।
ग्रामीण शक्ति, रमेश, पृथ्वी लाल, तेजू राम, प्रवीन कुमार, मान सिंह, दिनेश कुमार, विद्या देवी और रितू देवी ने एक स्वर में कहा कि अब यदि कोई भी नेता गांव में वोट मांगने आएगा तो उसे साफ मना कर दिया जाएगा। पहले सड़क बनेगी, तभी वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इस मामले पर डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से बातचीत हो चुकी है और उन्होंने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि सड़क के लिए एफसीए केस बनाकर विभाग को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ही सड़क निर्माण शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें