फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईआईटी जैम में चमकीं चंबा की वैशाली कौशल

Wed, 05 Aug 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। जिले के सरोल गांव की वैशाली कौशल ने आईआईटी जैम 2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
विज्ञापन

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एनआईटी हमीरपुर में एमएससी (केमिस्ट्री) पाठ्यक्रम में प्रवेश मिला है। वैशाली के पिता चंद्रशेखर कौशल पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। माता अनीता कौशल गृहिणी हैं। वैशाली की इस सफलता से उनके परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। वैशाली ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर शोध कार्य करना और देश के वैज्ञानिक विकास में अपना योगदान देना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें