चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण और पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य खंडों में टीकाकरण पंजीकरण और टीका लगवाने की व्यवस्था कर दी गई है।
कहा कि आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, पीएचसी पुखरी,चनेड़, साहो, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसरूंड, स्वास्थ्य उपकेंद्र राजपुरा, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खज्जियार, सिल्लाघ्राट पंचायत, सिविल अस्पताल तीसा, पीएचसी बौंदेड़ी, बघेईगढ़ में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य खंड किहार के तहत सिविल अस्पताल किहार, पीएचसी सुंडला, ब्रंगाल, वांगल, स्वास्थ्य उपकेंद्र तेलका, डियुर, सिविल अस्पताल सलूणी, सिविल अस्पताल भरमौर, पीएचसी गरोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, स्वास्थ्य उपकेंद्र दियोल, आयुर्वेदिक अस्पताल पट्टीनाला में टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी, पीएचसी मैहला, स्वास्थ्य उपकेंद्र उटीप, भड़िया, कुपाहड़ा और लुड्डू पंचायतों में भी मंगलवार को टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य खंड समोट के तहत सिविल अस्पताल चुवाड़ी, डलहौजी, स्वास्थ्य उपकेंद्र गोला, तुन्नूहट्टी, बलेरा, सिविल अस्पताल किलाड़, स्वास्थ्य उपकेंद्र पुंटो में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा।