फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह माह में पुलिस सत्यापन करवाने का आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा मजबूत करने के लिए चंबा पुलिस ने बाहरी राज्यों के अस्थायी निवासियों, प्रवासी कामगारों, फेरीवालों, दुकानदारों और किरायेदारों से नियमित पुलिस सत्यापन करवाने की अपील की है। पुलिस ने मकान मालिकों और दुकानदारों से किरायेदारों तथा कर्मचारियों का उचित सत्यापन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि सभी संबंधित व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन आवश्यक है। मकान मालिकों और दुकानदारों को अपने कर्मचारियों और किरायेदारों का पूरा विवरण पुलिस के पास दर्ज करवाना चाहिए। उनके पहचान पत्र और पते से जुड़े दस्तावेज की जांच भी सुनिश्चित करनी चाहिए। पुलिस ने प्रत्येक छह माह में सत्यापन दोबारा करवाने का आग्रह किया है। पुलिस के पास दर्ज जानकारी को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। इससे आपात स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान और जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें