शिकायतकर्ता से मारपीट, पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। सलूणी उपमंडल के बलवास गांव में घास काटने की मशीन चोरी करने की कोशिश को लेकर विवाद हो गया। इस घटना के संबंध में पुलिस थाना तीसा में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता हेम राज पुत्र छांगा निवासी गांव बलवास डाकघर भड़ेला, तहसील सलूणी, जिला चंबा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 सितंबर 2025 को छह लोगों ने उसकी घास काटने की मशीन को चुराने की कोशिश की। इसके अगले दिन जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर रजिंद्र, ओम प्रकाश, प्रेम लाल, नरेंद्र, निचणू और किशोरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।