फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बकाया गृहकर ने तोड़ दिया पार्षद बनने का सपना

Fri, 01 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनावों के लिए चल रही है नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन

दो जगह मकानों का एक लाख से अधिक है भुगतान लंबित
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। नगर परिषद चुनाव में पार्षद बनने का सपना नगर परिषद की बकाया राशि ने तोड़ दिया। नामांकन पत्र भरने के लिए तैयारियां करने वाले एक चाहवान ने जब नगर परिषद चंबा में अपना गृह कर देखा तो उसके होश उड़ गए।
नगर परिषद की बकाया सूची में उसका दो मकानों का एक लाख रुपये से अधिक गृह कर दर्शाया गया है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि परिवार ने लंबे समय से गृह कर चुकता ही नहीं किया है। नगर परिषद ने साफ किया कि पहले वह बकाया राशि का भुगतान करे, उसके बाद ही एनओसी मिलेगी। खैर, एक साथ इतनी बड़ी रकम को चुकता करना उसके लिए बड़ी सिरदर्द बना हुआ है। ऐसे में अब चुनावी समर में उतरने की सोच ही उसे छोड़नी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के 11 वार्डों चौंंतड़ा, चौगान, जनसाली, सपड़ी, धड़ोग, सुराड़ा, हटनाला, सुराड़ा, सुल्तानपुर, मुगला, जुलाहकड़ी से पार्षद पद के लिए चुनाव होंगे। इनमें 14,811 मतदाता हैं। इनमें 7,564 महिलाएं और 6,247 पुरुष शामिल हैं। 29 और 30 अप्रैल तक 20 लोगों ने अपने-अपने वार्डों से चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए नामांकन पत्र भरे हैं। ऐसे में नप चुनाव में भाग्य आजमाने वाले एक वार्ड के अभ्यर्थी की राह में गृह कर चुकता न करना भारी पड़ गया। नप चंबा से एनओसी लेने के लिए जब वह गए तो बकाया गृह कर का भुगतान न होने की बात सामने आई। गृह कर को लेकर जानकारी जुटाने पर पता चला कि उनका अमूमन एक लाख 15 हजार रुपये का गृह कर बकाया है। इसे चुकता करने पर ही एनओसी मिलेगी। इतना ही अधिक गृह कर बकाया होने और उसे एकमुश्त चुकता करने की बात उसके हलक से नीचे नहीं उतरी। नतीजतन, चुनावी समर में कूदने की चाह उसकी अधूरी ही रह गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें