फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी

Sat, 20 Dec 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बताया कि सुशासन सप्ताह के तहत 21 दिसंबर को सामुदायिक भवन सलूणी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की निरंतरता में 22 दिसंबर को बाथरी, बैरागढ़, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सिहुंता तथा भरमौर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि 23 दिसंबर को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गगार एवं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ककीरा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि 23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशाला आयोजित होगी तथा 24 दिसंबर को मैहला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक आयुक्त ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें