फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: थुलेल में अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Sun, 06 Sep 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के थुलेल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
पठानिया ने खिलाड़ियों की मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में रविवार को भटियात जोन की तीन दिवसीय अंडर-19 कन्या खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों की मार्चपास्ट की सलामी लेकर और ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होने के साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क घनत्व 99.01 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। बुनियादी ढांचे के साथ शिक्षण संस्थानों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। विद्यालय में ढांचागत सुविधाओं के लिए टोकन बजट के रूप में एक करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आने वाले समय में यहां अत्याधुनिक भवन सहित डे-बोर्डिंग स्कूल की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। पठानिया ने विद्यालय परिसर में जिम स्थापित करने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें