फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंडर-19 क्रिकेट टीम का ट्रायल दो अप्रैल को

Tue, 28 Mar 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन दो अप्रैल को होगा। जिला क्रिकेट संघ के संयोजक मनुज शर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड और आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। बताया कि जिन खिलाड़ियों की आयु 19 वर्ष से कम है, ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पांच सौ रुपये प्रति खिलाड़ी फीस जमा करवानी होगी जबकि आईआरडीपी परिवार से संबंधित खिलाड़ियों से चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। कहा कि चंबा की टीम अपना पहला मुकाबला 28 से 30 अप्रैल के बीच नादौन के अमतर खेल मैदान में ऊना के खिलाफ खेलेगी और दूसरा मुकाबला भी नादौन के अमतर खेल मैदान में दो से चार मई के बीच बिलासपुर के साथ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें