फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक होंगी अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिताएं

Fri, 09 Aug 2024 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की बैठक राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में हुई। इसकी अध्यक्षाता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ज्ञान चंद ने की।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्राथमिक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पुनीत निराला सहित विभिन्न खंडों के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिला चंबा में अंडर-12 बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं 29 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर तक होंगी। इसी प्रकार खंड स्तर की प्रतियोगिताएं सितंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी करवाई जाएंगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शिक्षा खंड सिहुंता में आयोजित की जाएंगी। जल्द ही एक कमेटी बनाकर आयोजन स्थल का दौरा किया जाएगा और व्यवस्थाएं देखी जाएंगी। उपनिदेशक ज्ञान चंद ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें