फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आईएएस अफसर बनेंगी उदयपुर स्कूल की टॉपर कविता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मिस्त्री की बेटी कविता ने जमा दो कक्षा में 444 नंबर लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में टॉप किया है। कविता गांव धनेई ग्राम पंचायत रिंडा की निवासी हैंं।
विज्ञापन

मान सिंह पेशे से मिस्त्री हैं। वह लोहे का काम करते हैं। माता नखरो देवी गृहिणी हैं। कविता भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। सबसे बड़ी बहन डॉ. नीलम जिला परिषद अध्यक्ष हैं। भाई नरेंद्र, बहन पुष्पा, ईशा पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अपनी विपरीत आर्थिक परिस्थितियों को कभी उन्होंने पढ़ाई में आड़े नहीं आने दिया है।
कविता पिछले वर्ष भी टॉपर रही हैं। वह न केवल पढ़ाई में अव्वल रहती हैं, बल्कि हर गतिविधि में बढ़-चढ़ कर भाग लेती हैं। गायकी, कविता वाचन, भाषण प्रतियोगिता, डिबेट या खेलकूद में भी रुचि रखती हैं। इसके चलते पिछले वर्ष विद्यालय में उन्हें बेस्ट गर्ल ऑफ द स्कूल भी चुना गया था। एनएसएस वॉलंटियर कविता स्कूल में बाकी छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कराटे में भी निपुण हैं। होनहार बेटी का सपना आईएएस अफसर बनना हैं। इसके लिए खूब मेहनत करेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, अध्यापक, अध्यापिकाओं और भाई-बहनों को दिया है। कहा कि बड़ी बहन जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम हमेशा प्रेरणास्रोत रही हैं। बचपन से ही बड़ी बहन को मेहनत करते देखा है। इससे उन्हें हमेशा ऊर्जा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें