फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

नैनीखड्ड (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पुलिस टीम ने नाके के दौरान हुंडई एक्सेंट कार के डैसबोर्ड में 7.53 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार किए हैं। युवकों की पहचान सुखवीर सिंह निवासी गांव चकभंगेवाला डाकघर ममदोट, तहसील ममदोट जिला फिरोजपुर पंजाब और हरजिंदर सिंह निवासी गांव साहंके डाकघर ममदोट तहसील ममदोट जिला फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर समलेऊ चौक नैनीखड्ड के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान टीम हर वाहन की जांच कर रही थी। इतने में पंजाब की ओर से हुंडई एक्सेंट कार पहुंची। पुलिस को देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 7.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें