फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो हजार युवाओं को बुलाया, भर्ती का हिसाब देने में पुलिस नाकाम

Mon, 02 Nov 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात आठ बजे तक नहीं जुटा सकी पहले दिन की उपस्थिति और सफल अभ्यर्थियों का आंकड़ा
विज्ञापन

भर्ती मैदान में मीडिया की एंट्री पर भी रही रोक, बुनियादी जानकारी के लिए करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा में पुलिस भर्ती के पहले दिन ही विभागीय पारदर्शिता और सूचना व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। पहले दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए करीब दो हजार युवाओं को बुलाया गया था, लेकिन रात आठ बजे तक पुलिस विभाग यह जानकारी नहीं दे पाया कि इनमें से कितने अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे और कितने परीक्षा में सफल रहे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान मीडिया को भी इससे दूर रखा गया।
विज्ञापन

पहले दिन की भर्ती के आंकड़े जुटाने के लिए पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया गया तो उन्होंने शाम सात बजे तक रिपोर्ट तैयार होने और जानकारी उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके बावजूद रात आठ बजे तक रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई। ऐसे में भर्ती के पहले दिन की उपस्थिति और सफल अभ्यर्थियों की संख्या जैसे बुनियादी आंकड़े भी सामने नहीं आ सके। कितने युवा अनुपस्थित रहे और कितनों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि भर्ती से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट पूरी होने के बाद मीडिया को इसकी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें