रघुवर अग्निहोत्री व अथर्व ठाकुर ऊना में चल रहे शिविर में निखार रहे प्रतिभा
अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन पर हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला के दो क्रिकेट खिलाड़ियों रघुवर अग्निहोत्री और अथर्व ठाकुर का हिमाचल टीम के अंडर-14 शिविर के लिए हुआ है। शिविर ऊना में शुरू हो चुका है।
दोनों खिलाड़ियों ने बीते दिनों हुई अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत वे शिविर में जगह पाने में सफल रहे। अथर्व ठाकुर चंबा के हरिपुर में चल रहे एचपीसीए क्रिकेट सब-सेंटर से प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में रघुवर अग्निहोत्री ने शिमला के खिलाफ एक शतक लगाने के साथ 298 रन बनाए। इसके अलावा 31 विकेट भी हासिल किए। लेफ्ट आर्म स्पिनर अथर्व ठाकुर ने फिरकी से 15 बल्लेबाजों को आउट किया। दोनों खिलाड़ियों का शिविर में चयन होने पर क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।