चंबा। निकरा परियोजना के तहत कीड़ी पंचायत के 460 बागवानों को केवीके (कृषि विज्ञान केंद्र) सरू की ओर से भगोत में सेब की पौध वितरित की गई। बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना इसका मुख्य उद्देश्य रहा। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेंद्र कुमार और नोडल ऑफिसर डॉ. केहर सिंह ने बताया कि निकरा परियोजना के जरिये कीड़ी पंचायत को गोद लिया गया है। बागवानी में इस क्षेत्र को पूरी तरह से विकसित करने के लिए केवीके की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केवीके की नर्सरी में तैयार की गई स्पर प्रजाति की सेब की पौध को तैयार कर बागवानों को निशुल्क आवंटित किया गया।