फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 04:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
छाना गांव में नाकेबंदी के दौरान धरे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-सुंड़ला मार्ग पर चौहड़ा डैम स्थित छाना गांव में पुलिस टीम ने स्कूटी सवार दो लोगों से 80 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुशील ठाकुर निवासी चकरा डाकखाना शेरपुर तहसील डलहौजी और नितिन निवासी चिड़ीदरबड डाकखाना बाथरी तहसील डलहौजी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बनीखेत चौकी की टीम ने एएसआई पवन कुमार के नेतृत्व में चौहड़ा डैम ने नजदीक गांव छाना में नाका लगाया था । इस दौरान पुलिस टीम हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता से चेकिंग कर रही थी। इस बीच वहां स्कूटी सवार सुशील ठाकुर और नितिन पहुंचे। पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 80 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि 80 ग्राम चरस संग दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें