फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काम से घर लौट रहे दो लोगों की ढांक में गिरने से मौत

Thu, 09 May 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। काम से अपने घर लौट रहे दो लोगों की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान केवल कुमार पुत्र झफल और छज्जू पुत्र लमरू राम निवासी गांव मठैना पंचायत किलोड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों बुधवार रात को अपने घर की तरफ जा रहे थे। बताया जा रहा है कि भयाल छौ नामक स्थान पर अचानक दोनों का पैर फिर गया और ढांक में जा गिरे। परिजन रात भर उनके लौटने का इंतजार करते रहे। उनके फोन नंबर भी कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इससे चिंतित परिजनों ने देर रात को ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। वीरवार सुबह परिजनों ने दोबारा से उनकी तलाश शुरू की तो दोनों भयाल छौ के पास बेसुध हालत में मिले। इससे पहले कि दोनों को अस्पताल पहुंचाया जा सकता, दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने इस घटना के बारे में भरमौर पुलिस थाना की पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां दोनों लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। घटना में मारे गए दोनों लोगों के परिजनों ने किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। इसके चलते इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ढांक में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें