फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पति, सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 09 May 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर महिला ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पति और सास ससुर उनके साथ मारपीट करते हैं। उन्हें बिना वजह तंग किया जाता है। इससे वह काफी परेशान हैं। साथ ही दहेज के लिए बार-बार की प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं। इसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। यह मामला डलहौजी विधानसभा क्षेत्र का है। महिला आरोप है कि नौ सालों से उन्हें दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। अब महिला ने पति व सास ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें