फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में चिट्टा के साथ अमृतसर के दो लोग गिरफ्तार

Wed, 20 Mar 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में चिट्टा के साथ अमृतसर के दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को मिली सूचना, चुवाड़ी में मामला दर्ज
कटोरी बंगला के दवाला डंगा के समीप पुलिस को मिली यह बड़ी सफलता
बनीेखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पुलिस टीम ने 4.50 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब के दो लोग पकड़े हैं। कटोरी बंगला के दुवाला डंगा नामक स्थान पर पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान जश्न दीप निवासी गांव रायपुर जिला अमृतसर और अल्यास मसीह निवासी गांव गराला जिला अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त जगह पर दो व्यक्ति संदिग्ध हालात में हैं। पुलिस ने इन व्यक्तियों की तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। टीम में मुख्य आरक्षी, रॉकी कुमार, मनोहर लाल, संजय कुमार और योगेश बग्गा मौजूद रहे। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें