फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एरियर भत्ता न मिलने पर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एरियर भत्ता न मिलने पर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

चंबा। राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त हुए सात कर्मचारियों को एरियर के भत्ते का भुगतान नहीं हो पाया है। इस वजह से राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एडीएम राहुल चौहान से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या के बारे में अवगत करवाया। मनसा राम, दुनी सिंह, अर्जुन सिंह, सुरिंद्र कुमार, जर्म सिंह, सोभिया राम और प्रीतम ने बताया कि हिमाचल सरकार की ओर से राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर भत्ता मंजूर हुआ था। कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर भत्ते का पैसा मिल चुका है, जबकि उक्त सात सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एरियर का भत्ता नहीं मिल पाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें