फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Sun, 21 Apr 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर जांघी में ढांक में गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन

इसकी पहचान निधिया राम पुत्र गोविंद राम निवासी गांव चठरा डाकघर जांघी के रूप में हुई है। वह शनिवार को डिपो से राशन लेने के लिए गया था। वापसी में जांघी के पास रास्ते में पांव फिसलने से खाई में जा गिरा। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सुल्तानपुर वार्ड के माई का बाग मोहल्ला में सेवानिवृत्त पटवारी की घर में सीढि़यों से नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर नाथ निवासी माई का बाग के रूप में हुई है। वह शनिवार रात को अपने घर की सीढि़यों से जा रहा था। अचानक पांव फिसलने से नीचे गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल भी हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को मेडिकल कॉलेज में दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें