two people arrested with charas in Chanba
चंबा। जिले में पुलिस ने दो मामलों में 932 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नकरोड़ चौकी की पुलिस टीम ने वीरवार को शालूईं में नाकाबंदी की थी। इस दौरान नाके से गुजर रहे गणेश कुमार निवासी बसुआ को पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोक कर उसकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उससे 628 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ तीसा थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में कोटी के पास एसआईयू टीम द्वारा शुक्रवार को नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के दौरान मंगत अली निवासी नागली डाकघर जसौरगढ़ वहां से गुजरने लगा। टीम ने उसे तलाशी के लिए रोका तलाशी के दौरान मंगत अली के पास से 304 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने नाकेबंदी के दौरान दो लोगों से 932 ग्राम चरस बरामद करने की पुष्टि की है। बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर आगामी तफ्तीश शुरू की गई है।