फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपातकालीन कक्ष में एक बेड पर लेटाए जा रहे दो मरीज

Mon, 24 Jul 2023 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में मरीजों को बेड की कमी खलने लगी है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। इससे मरीजों का मर्ज कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। आपातकालीन कक्ष में आठ से दस बिस्तरों की व्यवस्था की गई है लेकिन पिछले कुछ दिनों से आपातकालीन कक्ष में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को न चाहते हुए भी एक बेड पर दो-दो मरीज लेटाने पड़ रहे हैं क्योंकि मरीज को प्राथमिक उपचार देने के लिए आपातकालीन कक्ष में रखना पड़ता है। जब उसकी हालत में सुधार होता है तो उसके बाद मरीज को या तो घर भेजा जाता है या फिर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया जाता है। तीमारदारों हंसराज, टेक चंद, चंद्र प्रकाश, रवि कुमार, केवल, सुनील कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में 24 घंटे मरीजों का इलाज किया जाता है। ऐसे में यहां बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया समन्वयक डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से बिस्तरों की कमी हुई है। इसके समाधान को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें