फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मरीजों ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला अब कोरोना मुक्त के नजदीक पहुंच चुका है। शनिवार को दो मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके चलते जिले में अब कोरोना संक्रमण के तीन सक्रिय मामले बचे हैं। आगामी दिनों में अगर कोरोना के सक्रिय मामले सामने नहीं आते हैं तो जिला चंबा कोरोना मुक्त हो सकता है।
विज्ञापन

चंबा में पिछले कुछ दिन में कोरोना के सक्रिय मामले देखने को नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना कोरोना जांच के लिए लोगों के सैंपल एकत्रित करके पीसीआर लैब में भेज रहा है। यहां से पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण का कोई केस नहीं निकला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी कमी आई है। जबकि, कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें