फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा डिपो की दो और एचआरटीसी बसें कंडम, पूरा किया 15 साल का समय

Thu, 13 Jun 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा की सड़कों पर दौड़ रहीं एचआरटीसी की दो बसें कंडम घोषित कर दी गई है। इनका 15 साल का समय पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बहरहाल, निगम प्रबंधन ने इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उम्मीद है कि प्रबंधन की ओर से अब नई गाड़ियां भेजी जाएंगी। इन दो गाड़ियों के कंडम घोषित होने से बस रूट प्रभावित होंगे। हालांकि, एचआरटीसी चंबा डिपो के पास 151 बसें हैं।
जानकारी के अनुसार 31 मार्च को भी करीब 16 बसों के 15 साल पूरे हुए थे। बहरहाल, इस माह भी दो बसें कंडम हो गई हैं। जिले में करीब 160 रूटों पर एचआरटीसी बस सेवा मुहैया करवा रहा है। गौरतलब है कि अब 15 साल की अवधि पूरी करने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है। पिछले दो साल में चंबा डिपो से करीब तीस गाड़ियां इस शर्त के तहत रूटों पर नहीं दौड़ रही हैं। निगम की ओर से इन गाड़ियों को कंडम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के आरएम शुगल सिंह ने कहा कि दो और बसें इस माह कंडम हुई हैं। निगम प्रबंधन को अवगत करवा दिया है। नई बसों की उपलब्धता के बारे में पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें