फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साढ़े चार करोड़ से चकाचक हुआ कंदला-बंगाटी मार्ग

Thu, 13 Jun 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र में कंदला से बंगाटी मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने साढ़े चार करोड़ रुपये से टारिंग कर चकाचक कर दिया है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने टारिंग के लिए बजट का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। सरकार ने प्रस्ताव को अनुमति देकर बजट का प्रावधान कर दिया। बजट मिलते ही विभाग ने टेंडर करवाकर ठेकेदार को टारिंग का कार्य आवंटित किया। ठेकेदार ने टारिंग कर सड़क को चकाचक कर दिया है। अब सड़क पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को मार्ग पर गड्ढों से परेशान नहीं होना पड़ रहा है। नाबार्ड के तहत लगभग साढ़े चार करोड़ की धनराशि से इस सड़क पर टारिंग की गई है। सड़क में जहां-जहां तंग मोड़ थे। इनकी वजह से वाहनों की आवाजाही में परेशानी होती थी। उन सभी स्थानों को भी कटिंग कर चौड़ा कर दिया गया है। सड़क किनारे दुर्घटनाएं रोकने के लिए क्रैश बैरियर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंदर कुमार ने कहा कि नाबार्ड के तहत सड़क पर टारिंग की गई है। अब सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को गड्ढों से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें