फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: निर्माणाधीन मकान पर दो पक्ष भिड़े, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Wed, 30 Sep 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। झज्जाकोठी पंचायत में निर्माणाधीन मकान के लिए दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस थाना तीसा में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट कर चोट पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोती राम निवासी झज्जाकोठी ने शिकायत में बताया कि उसके घर का निर्माण चल रहा है। आरोप है कि 27 सितंबर की रात रमेश, पूर्ण चंद और एक अन्य व्यक्ति उसके घर आए और उनकी पत्नी से हाथापाई की। उसने घर से अंगूठियां और कान की एक बाली ले जाने और मिस्त्रियों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
वहीं, रमेश कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि 27 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे उसने निर्माणाधीन मकान के बढ़ाए गए छज्जे को लेकर मोती राम से बात की। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मोती राम ने मिस्त्रियों को उसे उठाकर मकान के अंदर ले जाने को कहा, जहां उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पिंकी से भी हाथापाई का आरोप लगाया। रमेश ने एक मिस्त्री पर ईंट से सिर पर वार करने और मोती राम पर उसकी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही आरोप लगाया कि न्यायालय की रोक के बावजूद संबंधित स्थान पर निर्माण किया जा रहा है।
दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि दोनों पक्षों को बयान दर्ज करवाने के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें