चंबा के चुराह में कंडोल वार्ड़ के नगाली में क्षतिग्रस्त गौशाला।स्त्रोत:जागरूक पाठक
सलूणी (चंबा)। करवाल पंचायत के वार्ड नगाली के गांव कंडोलू में गोशाला की कड़ी टूटने से दो बकरियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। अंदर बंधे अन्य मवेशी बाल-बाल बच गए।
कड़ी गिरने की आवाज सुनकर प्रभावित मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोशाला में बंधे अन्य मवेशियों को निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और पटवारी को इसकी सूचना दी।
पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कंडोलू निवासी जगदीश पुत्र भीमा राम निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है। मेहनत-मजदूरी कर प्रभावित अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है। बीते शनिवार रात को अचानक गोशाला की कड़ी टूटने से अंदर बंधी दो बकरियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित को हरसंभव सहायता करने की मांग की है।