फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क का निर्माण कर रहे ठेकेदार पर गरीब के घर पर जेसीबी चलाने का आरोप

Mon, 09 Oct 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कैप्शन-आंखों के सामने नम आंखों से गिरते आशियाने को निहारती बुजुर्ग महिला।
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चंबा के तराला गांव में सड़क बनाने के लिए ठेकेदार पर गरीब के घर पर ही जेसीबी चलाने का आरोप लगा है। घर के मालिक का दावा है कि सरकारी के साथ लगती उनकी निजी भूमि में उनके घर को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो उनका घर ढह जाएगा। इससे गांव के ओम प्रकाश का परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोप लगाया कि कलसूंई से तराला के लिए सड़क के निर्माण के समय ठेकेदार ने पोकलेन मशीन से उनके रसोई घर को उखाड़ दिया। परिवार की निजी भूमि भी चपेट में आ गई। इससे घर को खतरा पैदा हो गया है। बारिश के दौरान मकान के साथ भूस्खलन भी हो सकता है।
उधर, सोशल मीडिया में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला नम आंखों से रसोई घर को तोड़ने के लिए ठेकेदार की कार्रवाई को देख रही है। वीडियो में महिला ठेकेदार सहित मौके पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों से भी घर के साथ की जा रही कटिंग को रोकने की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शकील शाह ने बताया कि सर्वे के अनुसार ही सड़क बनाई गई है। घर का रसोई घर सरकारी भूमि पर बना था। इसके चलते उसे हटाना पड़ा। परिवार को घर के साथ सुरक्षा दीवार लगाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


कैप्शन-आंखों के सामने नम आंखों से गिरते आशियाने को निहारती बुजुर्ग महिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें