चंबा की केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सालवां में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के दौरान प्रस्तुति द
तेलका (चंबा)। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सालवां में दो दिवसीय खंड स्तरीय प्राथमिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम पंचायत मौड़ा के उपप्रधान व्यास देव ने किया।
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका और प्राथमिक केंद्रीय विद्यालय भजोत्रा के बीच खेला गया। इसमें इंपैक्ट पब्लिक स्कूल तेलका विजयी रहा। दूसरा मैच पणताह और सालवां के बीच खेला गया। इसमें पणताह स्कूल विजयी रहा। कबड्डी प्रतियोगिता का मैच पणताह और सालवां के बीच खेला गया। इसमें पणताह स्कूल विजयी रहा। लड़कियों की शतरंज प्रतियोगिता में कशिका प्रथम, रिया द्वितीय, आरुषि तृतीय और आमना चतुर्थ स्थान पर रहीं। लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में अब्दुल अजीज पहले, अनुभव दूसरे, अनमोल तीसरे और वारिस तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान शिक्षकों में नरेण सिंह, सुनीतु राम, अशोक कुमार, कंचन राणा, गणेश दत्त समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद