फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में दो संक्रमितों की मौत सहित 172 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जबकि, 172 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक गांव शिकारी निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति और किहार क्षेत्र के गांव धुत्ता निवासी 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा 107 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। जिले में नए मामलों के साथ अब सक्रिय केस 2392 हो गए हैं। जबकि, 5800 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा मौत का आंकड़ा 92 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 891 सैंपलों की रैट के तहत जांच की गई। इनमें 110 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। आरटीपीसीआर में 357 सैंपलों की जांच हुई। इसमें 62 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। जिले में पिछले करीब एक माह से कोरोना की रफ्तार बढ़ी है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से बड़े पैमाने पर सैंपलिंग की जा रही है।
मंगलवार को आए नए मामले लोअर जुलाहकड़ी, कियाणी, पुलिस लाइन चंबा, रठियार, चौगान, डलहौजी, शकितदेहरा, सरू, सरोल बगढ़ार, बकरोटा, बनीखेत, होली, धसरू, गुराड़, कलसूंई, बाड़ी, खरोटी, पोस्ट ऑफिस कलोड़, तेलका, मधुवाड़ से संबंधित हैं। सीएमओ चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि, 172 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। कहा कि विभाग की ओर से नियमित रूप से सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें