फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवक चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम को पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने चंबा-भरमौर एनएच पर संरेई के पास नाका लगाया हुआ था। उसी दौरान भरमौर की ओर से लाल रंग की बुलेट मोटरसाइकिल वहां पहुंची जिसे टीम ने चेकिंग के लिए रोका।
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक सवार युवक घबरा गए और पुलिस के सवालों का हड़बड़ाहट में जवाब देने लगे। इससे पुलिस को उन पर शक हो गया। शक के आधार पर जब पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे छुपाकर रखी 129 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को जब्त करने के साथ ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान हेमंत शर्मा निवासी मोहल्ला चौंतड़ा और आशीष शर्मा निवासी मोहल्ला ओबड़ी के रूप में बताई।
विज्ञापन

दोनों युवकों के खिलाफ चंबा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें