फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिलाओं को झांसा देकर ठगने वाले दो बाबा पहुंचे पुलिस चौकी

Sat, 06 Apr 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को झांसा देकर ठगने वाले दो बाबा पहुंचे पुलिस चौकी
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। क्षेत्र के ग्रामीणों को ठगने वाले दो बाबाओं को पुलिस चौकी की हवा खानी पड़ी। विकास खंड सलूणी के अधीन आती मौड़ा पंचायत के गांव हलेला में शनिवार सुबह दो ठग बाबा के वेष में ग्रामीणों के घर पहुंचे। वे खुद को देवनगरी के रहने वाले बता रहे थे। उन्होंने महिलाओं को झांसे में लेकर 3500, 1500 और 800-800 रुपये की ठगी की। पैसे न देने की एवज में बाबाओं पर महिलाओं को धमकाने का भी आरोप है। बाबाओं के धमकाने पर महिलाओं ने पतियों को फोन कर सूचित किया। इसके बाद पुलिस चौकी तेलका में इस बाबत सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद ठग बाबाओं की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम पांच बजे के करीब पुलिस और ग्रामीणों ने तेलका से छह किलोमीटर दूर पणताह नामक स्थान पर दोनों ठगों को पकड़ा गया। इसके बाद उन्हें तेलका चौकी लाया गया। यहां बाबाओं की ओर से ग्रामीणों को पैसे लौटा दिए गए। ग्रामीणों के आग्रह पर दोनों बाबाओं को गांव में न आने की हिदायत देकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें