फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉ. भारद्वाज

Fri, 05 Apr 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा में आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉ. भारद्वाज
विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)। लोस चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस से अभी तक प्रत्याशी की भी घोषणा नहीं की गई है। चंबा-कांगड़ा सीट से भाजपा के प्रत्याशी ने लोस चुनावों को लेकर संसदीय क्षेत्र कांगड़ा से अपने स्तर पर हुंकार भर दी है। भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज जिला चंबा के भटियात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। शनिवार को वह जोन स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। बलाना जोन की ककरोटीघटटा, समोट जोन की टुंडी-नरहोली, रायपुर जोन की रायपुर, होबार जोन की भडेला और उसके बाद मेल जोन की मेल में नुक्कड़ सभा करेंगे। इनमें कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देंगे। इसके बाद डॉ. राजीव भारद्वाज सात अप्रैल को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र, आठ अप्रैल को चुराह और नौ अप्रैल को चंबा विधानसभा क्षेत्र नुक्कड़ सभाएं करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें