चंबा। धरवाला हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में खिड़की तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक नहीं दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों युवकों से बैंक से चोरी किए गए साढ़े बारह हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि पुलिस पहले मामले को छिपाते हुए चोरी की बात से इंकार कर रही थी और इसे सिर्फ एक कोशिश बता रही थी।