फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चिट्टा के साथ अमृतसर के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंजाब से चिट्टा की खेप लेकर चंबा पहुंचे दो आरोपियों को पुलिस के एसआईयू सेल ने 23.77 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात को पुलिस टीम परेल के पास गश्त कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान वर्षाशालिका में बैठे दो लोगों पर टीम की नजर पड़ी। पुलिस उनसे पूछताछ करने के लिए पहुंची तो दोनों भागने लगे लेकिन उन्हें दबोच लिया। शक के आधार पर सामान की तलाशी ली तो इसमें चिट्टा बरामद हुआ। दोनों ने अपनी पहचान भूपेंद्र सिंह और राजिंद्र दोनों निवासी गांव कलेवाल जिला अमृतसर के रूप में बताई। दोनों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत में पेश करने पर उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पंजाब से चिट्टा चंबा लाने वाले तस्करों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। जो लोग चिट्टा खरीद रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें