फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह को जेएंडके से जोड़ने के लिए बनाई जाएगी सुरंग : धूमल

Sun, 10 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी विस चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को विस क्षेत्र चुराह का दौरा किया।
विज्ञापन


इस मौके पर चंबा सदर के विधायक बीके चौहान, भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल, भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर व चुराह के विधायक हंसराज भी मौजूद रहे। भंजराड़ू में चल रहे छिंज मेले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। स्थानीय विधायक हंसराज ने बताया कि जो दर्जा जम्मू व कश्मीर में एसपीओ को है। वही दर्जा हिमाचल के एसपीओ को भी मिलनी चाहिए। प्रेम कुमार धूमल ने अपने संबोधन में कहा कि चुराह के साथ अन्याय हुआ है। अगर 2017 मे हमारी सरकार सत्ता में आती है तो हम केंद्र सरकार से मांग करेंगे की एसपीओ को जम्मू-कश्मीर की तर्ज वेतन व दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन


चुराह के जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है, भाजपा उन्हें न्याय दिलवाएगी। चुराह को जम्मू-कश्मीर के साथ जोड़ने के लिए चचूल से भद्रवाह के लिए सुरंग का निर्माण किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए सशक्त योजना बनाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय मे भंजराडू के इस दंगल को राज्यस्तरीय दर्जा दिया जाएगा। वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपाइयों के साथ विशेष बैठक का भी आयोजन किया। जिसमें आगामी विस चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने उपयोगी टिप्स भी दिए। धूमल ने कहा कि विस चुनाव 2017 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता में काबिज होगी जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार होने से सत्ता में एकरूपता आएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें