चंबा में ठानकोट भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग चूड़ी के पास दलदल में फंसें ट्रक को धक्का मारकार ककाल
चंबा। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दो घंटे यातायात बाधित रहा। शनिवार सुबह 7:00 बजे चूड़़ी के पास पन बिजली परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी का सामान लेकर जा रहा ट्रक बीच सड़क में फंस गया। इसकी वजह से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच बाधित होने की सूचना मिलने के बाद एनएच प्राधिकरण के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रक को निकालने के जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी ने ट्रक को दलदल से बाहर निकाला जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। ट्रक को निकालने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसकी वजह से वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। एनएच के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि सुबह के समय ट्रक फंसने से एनएच पर यातायात बाधित हो गया था। ट्रक को निकालकर यातायात सुचारु करवा दिया गया था।