फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर- पठानकोट हाइवे पर पलटा ट्रक, तीनों सवार सुरक्षित

Sun, 25 Feb 2024 07:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बनीखेत सुकड़ाईबाई के पास पलटा पराली से भरा ट्रक।संवाद
विज्ञापन
भरमौर- पठानकोट हाइवे पर पलटा ट्रक, तीनों सवार सुरक्षित
विज्ञापन

सुकड़ाईबांई के पास रविवार सुबह चालक के ट्रक से नियंत्रण खोने के बाद हुआ हादसा
हाईवे के किनारे खड़ी एक कार को पहुंचा नुकसान, पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया केस
संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा) भरमौर-पठानकोट हाइवे पर सुकड़ाईबांई के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे पराली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया।
गनीमत रही कि कोई भी वाहन या राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार पठानकोट की ओर से एक मालवाहक ट्रक पशुओं का चारा (पराली) लेकर चंबा के साहो जा रहा था। ट्रक सुकड़ाईबांई के पास पहुंचा तो चालक ने इससे नियंत्रण खो दिया। सुकड़ाईबांई के साथ मोड़ के समीप ट्रक पलट गया। ट्रक में तीन लोग सवार थे। इन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। हाइवे किनारे खड़ा एक वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। इससे कार को क्षति पहुंची है। हालांकि, तीन और चार दोपहिया वाहन सुरक्षित बच गए। बनीखेत पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। बनीखेत पुलिस चौकी में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें