चंबा। चंबा-साहो मार्ग पर बालू के पास एक ट्रक खराब हो गया। इसकी वजह से वहां से गुजरने वाले वाहनों को आवाजाही में परेशानी पेश आई। जहां पर ट्रक खराब हुआ, वहां पर सड़क तंग है। इसके साथ ही सड़क के साथ गहरी खाई है।
ऐसे में जरा की चूक से वाहन नीचे गिर सकता है। सोमवार सुबह के समय ग्यारह बजे जब सामान से लदा ट्रक साहो की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बालू के पास चढ़ाई पर ट्रक खराब हो गया। इसे वहां से हटाने की पूरी कोशिश की गई। मगर ट्रक वहां से नहीं हट सका।
चंबा से साहो जाने वाली बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही में परेशानी पेश आई। शाम तक ट्रक वहीं पर खड़ा रहा। बाद में मैकेनिक को बुलाकर ट्रक को ठीक करवाया गया।