फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी के पंजपुला में शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Wed, 14 Aug 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में स्वतन्त्रता सेनानी की समाधि स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी दिवस के मौके परएसपी अ​
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के पंजपुला में स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह की समाधि स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम कला एवं लेखक मंच के सौजन्य से हुआ।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक यादव मुख्यातिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डलहौजी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लों ने की। मुख्यातिथि का संस्था के अध्यक्ष एयर कोमोडोर अशोक महाजन और डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लों ने स्वागत किया। वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों ने सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल पर समस्त शहीदों और वीर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यातिथि ने कहा कि संस्था के माध्यम से सरदार अजीत सिंह के समाधि स्थल से देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का मौका मिला है। डीपीएस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत किया। मंच का संचालन संस्था के महासचिव बलदेव खोसला ने किया। पंजाब से आई सुशीला भगत ने भी विचार रखे। कलम संस्था ने नगर परिषद के कर्मचारी गोगी लाल को सम्मानित किया। शाम को सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान, एसएचओ जगवीर सिंह, जीएनपीएस के प्रधानाचार्य नवदीप भंडारी, एयर कोमोडोर अशोक महाजन, किरण चड्ढा, करण मोंगा और परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें