फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए ट्रायल 24 को

Wed, 19 Nov 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग चंबा की ओर से पुलिस मैदान बारगाह में राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए ट्रायल 24 नवंबर को होंगे। जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बताया कि ट्रायल के जरिये भाषण, कहानी लेखन, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक गायन और कविता लेखन के प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए आयु सीमा आयु 23-11-2025 तक 15 वर्ष पूर्ण और 29 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। सामूहिक लोक गायन और लोक नृत्य में समूह की अधिकतम सदस्य संख्या संगीतकारों सहित 13 रहेगी, जबकि अन्य गतिविधियों में एकल प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। कहानी, काव्य लेखन और चित्रकला के प्रतिभागी लेखन सामग्री साथ लाएं। लोक नृत्य तथा लोक गायन की विषय वस्तु जिला की संस्कृति के अनुरूप होना आवश्यक है। भाषण, कहानी लेखन, चित्रकला और कविता लेखन के शीर्षक आयोजन स्थल पर ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार का बस किराया एवं भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी मोबाइल नंबर 98168-83312 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें