फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फर वाली कुर्तियां और वेलवेट सूट का ट्रेंड

Thu, 06 Nov 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में गर्म कपड़ों की खरदारी करने में जुटी महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
चंबा। सर्दियों के मौसम के साथ चंबा में गर्म कपड़ों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के बीच फर वाली कुर्तियां और वेलवेट सूट की खरीदारी में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। युवतियों और महिलाओं की ये पहली पसंद बन चुके हैं।
विज्ञापन

इनकी आकर्षक डिजाइन और आरामदायक फैब्रिक के कारण ये कपड़े सर्दियों में खरीदारी के दौरान काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसके अलावा महिलाएं कश्मीरी सूट, किन्नौरी पट्टी और कुल्लू सूट भी बड़े चाव से खरीद रही हैं, जो सर्दियों के मौसम के लिए आदर्श विकल्प माने जा रहे हैं। वहीं, फैशन और मौसम को ध्यान में रखते हुए दुकानदार अपने स्टॉक में इन खास डिजाइनों को शामिल कर रहे हैं।
500 से शुरू होकर 2000 रुपये तक है कीमत
दुकानदारों के अनुसार जीएसटी दरों में कटौती के बाद कपड़े की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, क्योंकि पहले ही सूट की दरें पांच प्रतिशत बढ़ी हुई थीं। इस समय फर वाली कुर्तियां और वेलवेट सूटों की कीमत 500 से शुरू होकर 2000 रुपये तक है, जो विभिन्न डिजाइनों और फैब्रिक्स के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में महिलाओं और युवतियों के फैशन का ध्यान रखकर सामान मंगवाया जा रहा है। महिलाएं कश्मीरी, किन्नौरी और कुल्लू सूट लेना ज्यादा पसंद कर रहीं हैं। राकेश कुमार, दुकानदार

केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी की दरों में संशोधन किया है। मगर संशोधन का कोई प्रभाव कपड़ों की खरीद में नहीं पड़ा है। कपड़ों के दाम पहले जैसे ही है। अतिष्य महाजन, दुकानदार

बाजार में महिलाओं और युवतियों को फैशन को ध्यान में रखकर क्रश वेलवेट और किन्नौरी पट्टी के सूटों को मंगवाया है। बाजार में इनकी ज्यादा मांग है। विशाल महाजन, दुकानदार
विज्ञापन


फोरन की इंपोर्टेड फर वाली कुर्ती और कुल्लू सूट ज्यादा भा रहा है। सर्दियों में इन सूटों की खासी डिमांड रहेगी। विनोद जसवाल, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें